English Hindi Marathi Gujarati Punjabi Malyalam Kannad Tamil Telugu Urdu Asamese Konkani Bhojpuri

-->
वन वर्ल्ड साउथ एशिया के बारे में
वन वर्ल्ड साउथ एशिया आई सी टी पर आधारित एक गैर सरकारी संस्था है जो दक्षिण एशिया में आई सी टी (सूचना एंव संचार तकनिक) के माध्यम से सामाजिक विकास और मानव अधिकार के लिए कार्य करता है।
यह संस्था, समुदायिक स्तर पर लोगों को समुदाय की जरूरत के अनुसार जानकारी, ज्ञान व समस्याओं को आई. सी. टी. (सूचना एंव संचार तकनिक) के द्वारा बताने का एक मंच प्रदान करता है। और जरूरत के अनुसार समुदाय को इन तकनीको का विकास एवं इस्तेमाल करने के लिए प्रशिक्षण प्रदान करता है, और आई. सी. टी. (सूचना एंव संचार तकनिक) के उपयोग से ज्ञान व सूचना का आदान प्रदान का कार्य करता है। “सूचना से समाधान”-
  • सूचना संचार तकनिक के द्वारा ग्रामिण समुदाय के लिए क्षेत्रिय भाषा में उनकी समस्याओं का समुचित समाधान उपलब्ध कराने का माध्यम

“सूचना से समाधान” सेवा के बारे में संक्षेप में –

यह एक फोन आधारित सवाल–जवाब सेवा है, जो कि आई. वी. आऱ. एस तकनिक का प्रयोग करती है। इस सेवा के द्वारा प्रयोगकर्ता किसान-दूत की सहायता से एक दिए गए नम्बर पर फोन करते है और उस नम्बर पर अपनी कृषि संबंधित समस्या को फोन के माध्यम से दर्ज करते हैं। उसके पश्चात वह समस्या ज्ञान कार्यकर्ता के माध्यम से कृषि एक्सपर्ट के पास भेजा जाता है जो इस समस्या का समाधान 24 घंटे के दौरान देते हैं। प्रयोगकर्ता 24 घंटे के अंदर उसी फोन नम्बर से अपने समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

“सूचना से समाधान” सेवा को सबसे पहले कृषि के क्षेत्र में शुरू किया गया था। शुरूवात में समुदाय से सुक्षाव प्राप्त किए गए और किसानों के बीच इस तकनिक का प्रशिक्षण किया गया जो की बहुत ही सफल रहा।

वर्तमान में इस सेवा को तीन राज्यों (हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, मध्य प्रदेश) के 451 गाँव में शुरू किया गया है, और इस सेवा का प्रयोग करीब 40 हजार किसान कर रहे हैं। प्रति-दिन इस फोन सेवा में 180 से भी ज्यादा प्रश्न दर्ज हो रहे हैं और इसके FAQ संग्राहालय में अभी तक 23 हजार के करीब प्रश्न दर्ज हो चुके हैं। यह फोन सेवा अभी तक किसानों को कृषि से संबंधित जानकारी देने में काफी सफल रही है। कृषकगण इस सेवा को महत्वपूर्ण जानकारी के अदान-प्रदान के लिए एक प्रमुख माध्यम के तौर पर देख रहे हैं।

सूचना से समाधान सेवा को अभी तक जिन तीन राज्यों में शुरू किया गया है, वहाँ पर किसानों को इसके प्रयोग से काफी लाभ हुआ है। इस सेवा से मिली जानकारी से किसान अपने कृषि के स्तर को बढ़ा पाए हैं। इससे उनके आर्थिक स्तर में भी सुधार आया है। इस सफलता से प्रेरित होकर इस फोन सेवा को और दूसरे राज्यों में भी शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया जा रहा है। सेवा के शुरूवाती चरण में केवल 100 गाँवों का लक्ष्य रखा गया था, परन्तु यह आँकड़ा बाद में सफलतापूर्वक 600 गाँव तक पहुँच गया। इसी के चलते आगे जा कर “सूचना से समाधान” सेवा का विस्तार सन् 2007 में करीब 1000 गाँव तक निर्धारित किया जा रहा है और सन् 2010 तक करीब 3 हजार गाँवों तक पहुँचाने का लक्ष्य है।

सूचना से समाधान सेवा एक ऐसी अधुनिक तकनिक है, जो परम्परागत कृषि ढांचे में एक क्रान्तीकारी परिवर्तन ला रही है और इसी के साथ इस फोन सेवा ने गाँव के सामुहिक विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाना शुरू कर दिया है।

वन वर्ल्ड साउथ एशिया के कुछ कार्यक्रम इस प्रकार हैं :-
“एक दुनिया ज्ञान सागर”-

  • स्थानीय जानकारियो, का स्थानीय लोगो द्वारा स्थानीय भाषा मे आदान प्रदान।
“एक दुनिया कई कहानिया”-
  • ग्रामिण समुदाय के विचार, समस्या, अनुभव और सुझाव प्रकट करने का माध्यम
“एक दुनिया एक अवाज”-
  • सामुदायिक रेडियो के लागू करने हेतु प्रयास
  • रेडियो कार्यक्रम बनाने पर प्रशिक्षण
 
 
  Copyright © OneWorld South Asia 2008